Vastu Tips- मृत व्यक्ति इन चीजों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए इस्तेमाल, जानिए पूरी डिटेल्स
- byJitendra
- 23 Jun, 2025

By Jitendra Jangid- दोस्तो किसी घर जब किसी इंसान की मौत हो जाती हैं तो वो बहुत बड़ी क्षती होती हैं, जिसकी भरपाई हम नहीं कर सकते हैं, ऐसे में उस व्यक्ति की चीजें ही हमारी यादों के लिए रह जाती हैं, कई लोग इन चीजों को उनकी याद में रखते हैं, तो कई लोग उनका यूज करते हैं, लेकिन गरूड़ पुराण के अनुसार मृत व्यक्ति की इन चीजों का भूलकर भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, आइए जानते इनके बारे में-

1. मृतक के आभूषण
मृत व्यक्ति के आभूषणों का उपयोग या पहनना गलत हैं, इन चीजों में मृतक की अवशिष्ट ऊर्जाएँ हो सकती हैं। उनका दोबारा उपयोग करने से आपके जीवन में दुख, वित्तीय नुकसान या दुर्भाग्य आ सकता है।
2. जूते या चप्पल
मृत व्यक्ति के जूते या चप्पल पहनने से पितृ दोष लगता है। आध्यात्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह आत्मा की शांति को भंग कर सकता है
3. घड़ियाँ या टाइमपीस
मृतक द्वारा इस्तेमाल की गई कलाई घड़ी किसी को नहीं देना चाहिए या उसका दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसी घड़ियाँ नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा दे सकती हैं।

4. मृतक द्वारा पहने जाने वाले कपड़े
मृतक द्वारा पहने जाने वाले कपड़े - खासकर मृत्यु के समय - जीवित लोगों द्वारा नहीं पहने जाने चाहिए। यह दुख, पारिवारिक विवाद या वित्तीय अस्थिरता को आमंत्रित करता है।