WhatsApp Tips- क्या व्हाट्सएप पर किसी का अनजान कॉल आ रहा है, तो तुरंत करें ये सेटिंग

दोस्तो आज के आधुनिक युग में व्हाट्सएप इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है, जिसके पूरी दुनिया में 4 बिलियन से भी ज्यादा यूजर्स हैं, दुर्भाग्य से, इसकी पॉपुलैरिटी ने इसे साइबर क्रिमिनल्स के लिए भी एक हॉटस्पॉट बना दिया है। बहुत से लोग अनजान नंबरों से WhatsApp कॉल के ज़रिए स्कैम और फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं।

अगर आप अनजान नंबरों से बार-बार आने वाली कॉल से परेशान हैं और संभावित फ्रॉड से बचना चाहते हैं, तो WhatsApp एक काम का फीचर देता है जिसे "साइलेंस अननोन कॉलर्स" कहते हैं। जो परेशानी का सबब हैं, लेकिन एक फीचर का ऑन करने से आप बच सकते है, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स इस फीचर के बारे में

Android यूज़र्स के लिए:

अपने फ़ोन में WhatsApp खोलें।

ऊपर-दाएँ कोने में तीन-डॉट मेनू पर टैप करें।

सेटिंग्स → प्राइवेसी पर जाएँ।

नीचे स्क्रॉल करें और कॉल चुनें।

साइलेंस अननोन कॉलर्स चालू करें।

iPhone यूज़र्स के लिए:

WhatsApp खोलें।

सेटिंग्स → प्राइवेसी → कॉल पर जाएँ।

साइलेंस अननोन कॉलर्स चालू करें।

यह फीचर क्यों चालू करें?

आपके कॉन्टैक्ट्स में सेव न किए गए नंबरों से आने वाली कॉल अपने आप साइलेंट हो जाएंगी।

आप संभावित स्कैमर्स की कॉल का जवाब देने के लालच में नहीं पड़ेंगे।

यह जाने-पहचाने कॉन्टैक्ट्स से ज़रूरी कॉल मिस किए बिना खुद को फ्रॉड से बचाने का एक आसान तरीका है।