Health Tips- स्वस्थ स्वास्थ्य के लिए आहार में शामिल करें लहसुन, सेवन से मिलते हैं कई फायदे
- byJitendra
- 19 Nov, 2025
दोस्तो सदियों से लहसुन हमारे आहार का अहम हिस्सा हैं, जो हमारे खाने का स्वाद बढ़ाता हैं, इसके अलावा इसके यह कई औषधीय गुणों का भंडार भी हैं, जो समस्त स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं, नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, हृदय की रक्षा होती है, पाचन में सहायता मिलती है और त्वचा व बालों के स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। आइए जानते हैं इसके सेवन के लाभों बारे में-

1. हृदय रोग के जोखिम को कम करता है
लहसुन खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। नियमित सेवन रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने, हृदय की कार्यप्रणाली में सुधार लाने और दिल के दौरे के जोखिम को कम करने में मदद करता है।
2. रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत करता है
लहसुन में मौजूद सल्फर यौगिक शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को काफ़ी बढ़ाते हैं। इसे रोज़ाना खाने से सर्दी-ज़ुकाम, खांसी और मौसमी बीमारियों जैसे संक्रमणों से बचाव होता है।
3. पाचन स्वास्थ्य में सुधार
लहसुन पेट में अच्छे बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है, जिससे पाचन क्रिया सही रहती है। यह गैस, कब्ज़ और अपच जैसी समस्याओं से प्राकृतिक रूप से राहत दिलाने में मदद करता है।

4. वज़न घटाने में सहायक
लहसुन मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाता है और अनावश्यक वसा जमा होने से रोकता है। इसे अपने दैनिक भोजन में शामिल करने से वज़न घटाने की प्रक्रिया तेज़ हो सकती है।
5. रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता है
मधुमेह के रोगियों के लिए लहसुन विशेष रूप से लाभकारी है। यह इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाता है और रक्त शर्करा में अचानक वृद्धि को रोकने में मदद करता है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [jagranhindi]




