Health Tips- गर्मियों में इन चीजों का सेवन होता हैं फायदेमंद, ऐसे करें सेवन
- byJitendra
- 27 Apr, 2026
दोस्तो देश के कई शहरों का तापमान 45 से 50 डिग्री के बीच पहुंच गया हैं, खासकर उत्तर भारत के शहरों में, इस बढते हुए तापमान में ज़रा सी भी लापरवाही आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। तेज़ गर्मी न सिर्फ़ आपकी एनर्जी खत्म कर देती है, बल्कि डिहाइड्रेशन, लू लगने और दूसरी मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देती है। लेकिन आप जीवनशैली में कुछ बदलाव कर गर्मियों में सेहतमंद रह सकते हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में

हाइड्रेटेड
गर्मियों के मौसम में पसीने के ज़रिए शरीर से काफ़ी मात्रा में पानी और ज़रूरी मिनरल्स निकल जाते हैं। इसलिए, शरीर में पानी की कमी न होने देना (हाइड्रेटेड रहना) बहुत ज़रूरी है। दिन भर खूब पानी पीने से शरीर का तापमान सही बना रहता है और डिहाइड्रेशन से बचाव होता है।
तरबूज
शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने में फल भी अहम भूमिका निभाते हैं। तरबूज़ में लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है और यह ज़रूरी पोषक तत्व देने के साथ-साथ शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है।

तला भुना खाना
गर्मियों में बहुत ज़्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से पाचन से जुड़ी दिक्कतें और बेचैनी हो सकती है। इसकी जगह हल्का, ताज़ा और आसानी से पचने वाला खाना चुनें, जो आपके शरीर को ठंडा और एनर्जी से भरपूर रखने में मदद करे।
सावाधानियां
एक और ज़रूरी सावधानी यह है कि जब गर्मी अपने चरम पर हो, खासकर दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच, तब बाहर निकलने से बचें। इस समय सूरज सबसे तेज़ होता है, जिससे लू लगने और थकान होने का खतरा बढ़ जाता है।





