Entertainment News- ये स्टार्स निभा चुके हैं सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज का रोल, जानिए इनके बारे में
- byJitendra
- 17 Oct, 2025
दोस्तो आपने सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को तो आप जानते ही है, जो इतिहास के सबसे बड़ा बदनाम और बड़ा किलर था, "द सर्पेंट" के नाम से मशहूर, शोभराज एक फ्रेंच चोर और कातिल था जिसने कई औरतों को फंसाया, उन्हें लूटा और आखिर में उन्हें मार डाला। कई बार जेल जाने के बावजूद—खासकर भारत की तिहाड़ जेल में—वह कई मौकों पर भागने में कामयाब रहा, चार्ल्स शोभराज की ज़िंदगी पर कई फिल्म बनी है, कई टैलेंटेड एक्टर्स ने इस मुश्किल और खतरनाक किरदार को निभाने का चैलेंजिंग रोल निभाया है। आइए जानते हैं स्क्रीन पर रोल निभाने वाले अभिनेताओं के बारे में-

जिम सर्भ
फिल्म इंस्पेक्टर ज़ेंडे में चार्ल्स का रोल किया। किरदार की बारीकियों को पकड़ने के लिए उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ़ हुई।
अर्थ मलिक
1989 की टीवी सीरीज़ 'द लाइफ़ एंड क्राइम्स ऑफ़ चार्ल्स सोभराज' में शोभराज का रोल किया, इस शो ने दर्शकों को हत्यारे की अंधेरी दुनिया की डिटेल में जानकारी दी।

सिद्धांत गुप्ता
वेब सीरीज़ 'द ब्लैक वारंट' में चार्ल्स का रोल किया, जहाँ उनके रोल को बहुत पसंद किया गया।
रणदीप हुड्डा
मूवी 'मैं और चार्ल्स' में यह रोल किया, जिसमें यादगार और क्रिटिक्स द्वारा सराही गई परफॉर्मेंस दी।
ताहर रहीम
2021 की ब्रिटिश क्राइम ड्रामा सीरीज़ 'द सर्पेंट' में चार्ल्स का रोल किया, जो एक बड़ी हिट रही और शोभराज की डरावनी कहानी पर फिर से ध्यान खींचा।






