रेखा हमेशा अपने फैशन सेंस के कारण चर्चा में रहती है। वे आज भी काफी जवां नजर आती है और बहुत सी एक्ट्रेस उन्हें फॉलो करती है। लेकिन क्या आपको पता है कि रेखा की एक सगी बहन और 5 सौतेली बहने हैं। ये सभी बहने अपनी अपनी जिंदगी में कामयाब हैं।

रेखा के पिता जेमिनी गणेशन दक्षिण फिल्मों के जाने माने अभिनेता थे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जेमिनी गणेशन ने तीन शादियां की थी। पहली पत्नी अलामेलु से जेमिनी को 4 बेटियां हुई। दूसरी पत्नी पुष्पावली से रेखा और राधा हुई। तीसरी पत्नी सावित्री से भी उन्हें दो बच्चे हैं।

रेवती स्वामीनाथन
रेखा की सबसे बड़ी बहन डॉक्टर रेवती स्वामीनाथन है जो अमेरिका में एक जानी-मानी डॉक्टर हैं। रेवती रेडिएशन ऑंकोलॉजिस्ट हैं। वे हमेशा लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं।

कमला सेल्वराज
रेखा की दूसरी बहन का नाम कमला सेल्वराज है । वह भी डॉक्टर हैं। कमला चेन्नई में एक अस्पताल चला रही हैं। इस अस्पताल का नाम जीजी हॉस्पिटल है ।

नारायणी गणेश
रेखा की तीसरी बहन का नाम नारायणी गणेश है। वे पेशे से एक पत्रकार है और अपने जीवन में बेहद ही सफल हैं।


विजया चामुंडेश्वरी
विजया चामुंडेश्वरी भी रेखा की बहन है। चामुंडेश्वरी पेशे से फिजियोथैरेपिस्ट हैं। रेखा की ज्यादातर बहनों ने मेडिकल फील्ड में हाथ आजमाया और आज अपनी जिंदगी में सफल हैं।

राधा उस्मान सैयद
रेखा की बहन राधा अभिनेत्री रह चुकी हैं। वो साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। शादी के बाद राधा ने फिल्में करनी छोड़ दी थी। एक लंबे रिलेशनशिप के बाद राधा ने मॉडल उस्मान शहीद से शादी की थी। वो फिलहाल अमेरिका में रहती हैं।

जया श्रीधर
रेखा की सबसे छोटी बहन का नाम जया श्रीधर है। जया इंटर न्यूज़ नेटवर्क में हेल्थ एडवाइजर के तौर पर काम कर रही हैं।

Related News