रजनीकांत दक्षिण भारतीय फिल्मों के साथ बॉलीवुड की दुनिया में भी अपनी अलग ही पहचान रखते हैं। वे एक ऐसे सितारे हैं जिन्हे सभी लोग बेहद प्यार करते हैं। वे अपने अनोखे स्टाइल के लिए जाने जाते हैं।

उन्होंने 1975 में अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। उनकी पहली तमिल फिल्म अपूर्वा रागंगल ने 3 राष्ट्रीय पुरस्कार जीते 1977 में, उन्होंने 15 फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें से अधिकांश में उन्होंने नकारात्मक किरदार निभाए।

उन्होंने 1983 में अँधा कानून के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। इसके बाद वे हम, खून का कर्ज, और फूल बने अंगारे जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों में दिखाई दिए।

अपनी 2010 की फिल्म रोबोट में, उन्हें ऐश्वर्या राय के साथ काम किया और उनकी ये फिल्म सुपर डुपर हिट साबित हुई।

रजनीकांत की कुल संपत्ति

रजनीकांत की कुल संपत्ति लगभग 50 मिलियन डॉलर (377 करोड़) रुपए है। 68 वर्षीय अभिनेता प्रति फिल्म लगभग 55 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

राजनैतिक करियर

रजनीकांत ने अपने स्वयं के राजनीतिक संगठन रजनी मक्कल मंदराम (आरएमएम) की स्थापना की। उन्होंने 2021 तमिलनाडु विधान सभा चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की है।

रजनीकांत का घर व कारें

रजनीकांत के पास चेन्नई में एक विशाल घर है, जिसका बाजार मूल्य लगभग 25 करोड़ है। इसके अलावा पुणे में भी उनका घर है। गाड़ियों की बात करें तो उनके पास एक मर्सिडीज जी वैगन, रोल्स रॉयस घोस्ट रोल्स रॉयस फैंटम आदि है।

Related News