कोरियोग्राफर टेरेंस पर लगा नोरा फतेही को गलत तरीके से छूने का आरोप, वायरल हुआ वीडियो
कोरोना के चपेट में आने के बाद शो इंडियाज बेस्ट डांसर में मलाइका को रिप्लेस करने आई नोरा ने जज की कुर्सी को बखूबी संभाला है। शो में जज के रूप में नोरा, गीता कपूर औऱ टेरेंस लुईस थे। कुछ दिनों से नोरा और टेरेंस की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इंडियाज बेस्ट डांसर शो के एक एपिसोड में टेरेंस ने एक्ट्रेस नोरा फतेही को पीछे टच करते दिखाई दे रहे हैं। उनकी इस क्लिप को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। इसके साथ ही टेरेंस को जमकर खरी-खरी भी सुनाई जा रही है।
#NoraFatehi Ass slapped by #TerranceLewis
What a nonsense never thought expected from him#SonyTv #BollywoodCleanup pic.twitter.com/iyECt1mI74— Nandini Idnani (@idnani_nandini) September 26, 2020
हालांकि टेरेंस और नोरा के बीच का ये सीन कैमरा एंगल की गलती है या सही में ऐसा हुआ है ये बात अभी भी साफ नहीं हुई है। वीडियों को देखने के बाद कई यूजर्स टेरेंस को लेकर गलत बोल रहै है। यूजर्स का कहना है कि इन्हीं सबकी वजह से बॉलीवुड बदनाम है। एक यूजर ने लिखा कि कम से कम टेरेंस से तो इस तरह की उम्मीद नहीं थी।