बॉलीवुड अभिनेता अभिनेत्रियों को उनकी एक्टिंग के लिए तो जाना ही जाता है साथ ही फैंस उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए भी रूचि दिखाते हैं। आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने काफी कम उम्र में शादी की।

भाग्यश्री
भाग्यश्री ने अपनी पहली ही फिल्म ” मैंने प्यार किया” से खूब नाम कमाया। भाग्यश्री ने 21 साल की उम्र में ही हिमालय दासानी से शादी कर ली। दोनों स्कूल के दिनों से ही एक-दूसरे से प्यार करते थे। शादी के बाद इनके दो बच्चे अवंतिका और अभिमन्यु हैं।

डिंपल कपाड़िया
डिंपल कपाड़िया ने 16 साल की उम्र में एक्टर राजेश खन्ना से शादी रचाई थी। तब ये काफी चर्चा में रहे थे। जब इन दोनों की शादी हुई तो उस जमाने में राजेश खन्ना सुपरस्टार थे। इन दोनों की उम्र में तकरीबन 15 साल का फासला था।

दिव्या भारती
बॉलीवुड इतिहास की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक दिव्या भारती ने साल 1992 में भारती ने बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला से शादी की थी। उस समय उनकी उम्र 18 वर्ष थी। 5 April 1993 में दिव्या इस दुनिया को अलविदा कह गयी।

नीतू सिंह
ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने भी तब शादी कर ली जब नीतू केवल 21 साल की थी।इन दोनों के उम्र का फासला 14 साल का था। ऋषि कपूर इंडस्ट्री में खुद को एक स्टार के रूप में स्थापित कर चुके थे। वही नीतू का कैरियर परवान ही चढ रहा था।

Related News